[the_ad id="217"]

बस स्टैंड खैरागढ़ में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य प्रतिमा विसर्जन

बस स्टैंड खैरागढ़ में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य प्रतिमा विसर्जन

सरस्वती संकेत खैरागढ़।

नवदुर्गा उत्सव समिति, बस स्टैंड खैरागढ़ द्वारा नवरात्रि महापर्व पर माता दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आयोजन एवं विसर्जन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। समिति के कर्ताधर्ता श्री मनजीत सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने समर्पण और सहयोग के साथ आयोजन को सफल बनाया।

 

माँ दुर्गा की शोभायात्रा ढोल-ढमाकों, जयकारों और भक्तिमय वातावरण में निकाली गई, जिसमें शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी की आरती, भजन-कीर्तन और नृत्य के बीच माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

 

सभी भक्तों की उपस्थिति में माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भक्ति की झलक देखने को मिली। समिति द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]