[the_ad id="217"]

शक्तिबाला वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर का स्थापना दिवस मनाया गया। 

शक्तिबाला वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर का स्थापना दिवस मनाया गया। शक्तिबाला वेलफेयर फाउंडेशन की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व संस्था की संथापिका श्रीमती श्वेता ठाकुर के नेतृत्व मेंदिनांक 01/09/2026 को स्थानीय होटल रॉयल एंबिएंस फाफाडीह चौक रायपुर में संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे जी महापौर रायपुर, श्री सुनील सोनी जी विधायक रायपुर दक्षिण, विशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव जी चेयरमैन छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम, योगेश अग्रवाल जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिने एसोसिएशन, नवीन लोढ़ा जी फिल्म निर्माता नीलकमल पिक्चर एवं संस्था के समस्त पदाधिकारिगणों एवं सदस्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में खैरागढ़ जिला इकाई के पदाधिकारियों का भी गठन करके उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। खैरागढ़ जिला इकाई का भी गठन किया गया जिसमे श्री सनत अग्रवाल जिला अध्यक्ष, श्री घनश्याम बघेल जिला उपाध्यक्ष, श्री कौशल कोसरे जिला कोषाध्यक्ष, श्री सुधीर महोबे जिला सचिव एवं श्रीमती भारती शोरी मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

संस्था द्वारा खैरागढ़ विश्वविद्यालय की श्रीमती शिवाली सिंह बैस कथक नृत्य विभाग एवं श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल स्किल ट्रेनर को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और समृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संकल्प यदु पहाटिया एवं दसवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कुमारी हर्षा बघेल को भी प्रशस्ति पत्र और समृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के लिए दोहरी खुशी का अवसर था। एक ओर समाजसेवी संस्था के सेवा-कार्य को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए थे, जो समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में आशा और सहयोग का प्रकाश जला रही है, और दूसरी ओर इस संस्था की प्रेरणास्रोत एवं संस्थापिका श्रीमती श्वेता ठाकुर का जन्मदिन भी था। किसी संस्था की शुरुआत करना आसान हो सकता है, लेकिन उसे सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ निरंतर आगे बढ़ाना निश्चित रूप से एक बड़ी जिम्मेदारी है। श्रीमती श्वेता ठाकुर जी ने समय-समय पर संस्था के माध्यम से और अपने पर्सनल खर्च से गरीब छात्रों, महिलाओं और पीड़ित जनों को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान किया है। उनके द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ पीड़ितों को सहयोग प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणों द्वारा उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और भविष्य में संस्था के योगदान और विकास के लिए शुभकामनायें प्रदान की। श्वेता ठाकुर जी ने अपने प्रयासों से यह साबित किया है कि एक महिला यदि ठान ले, तो वह स्वयं आगे बढ़ने के साथ-साथ पूरे समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति रखती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply