[the_ad id="217"]

गौविज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का भव्य आयोजन 7 सितंबर, दिन- सोमवार को , संस्कृतिक भवन ,खैरागढ़ में

गौविज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का भव्य आयोजन 7 सितंबर, दिन- सोमवार को , संस्कृतिक भवन ,खैरागढ़ में

समय- 11:00 से 3:00 तक

मूल आयुर्वेद की परंपरागत चिकित्सा, पंचगव्य, आयुर्वेद, पंचगव्य आधारित प्राकृतिक खेती ,प्राकृतिक जीवनशैली एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर “गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा” का भव्य आयोजन आगामी 07 सितंबर 2026, सोमवार को खैरागढ़ में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पंचगव्य पारंपरिक आरोग्य केंद्र, शनि मंदिर के पास धरमपुरा रोड, खैरागढ़ एवं पंचगव्य पारंपरिक चिकित्सा केंद्र, श्रीराम गोशाला खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन, खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़) में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। *मुख्य वक्ता*-गव्यसिद्धाचार्य डॉक्टर निरंजन वर्मा “गुरुजी”*गुरुकुलपति पंचगव्य विद्यापीठ कांचीपुरम चेन्नई। *पंचगव्य चिकित्सा पद्धति के संस्थापक।

इस विशेष कार्यक्रम में पंचगव्य चिकित्सा पद्धति के संस्थापक एवं एवं विद्या पीठम के गुरुकुलपति आचार्य निरंजन वर्मा गुरुजी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में स्वदेशी के प्रेरणास्रोत रजीव दीक्षित जी के विचारों एवं संदेशों को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इन महत्वपूर्ण विषयों पर होगा विशेष मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान परंपरा, गौमाता, पंचगव्य एवं प्राकृतिक जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रमुख विषयों में— भारत के प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान परंपरा का रहस्य गौमाता एवं पंचगव्य का महत्व भारत में पंचगव्य एवं आयुर्वेदिक औषधियों की परंपरा प्राकृतिक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय स्वस्थ भारत एवं समृद्ध भारत के निर्माण में पंचगव्य आधारित प्राकृतिक खेती की भूमिका आज भारतवर्ष गंभीर बीमारियों के चंगुल में क्यों फंस रहा है? भारत पुनः निरोगी कैसे बनेगा? पंचगव्य, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक जीवनशैली की भूमिका निरोगी एवं स्वस्थ समाज निर्माण के लिए पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का महत्व

*विशेष* – निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श कार्यक्रम की एक विशेष सुविधा के रूप में उपस्थित नागरिकों के लिए निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, नगरवासियों, युवाओं, किसानों, गोपालकों, गौभक्तों एवं मातृशक्ति सहित सभी नागरिकों को सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों एवं स्थानीय सहयोगियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों की अपील आयोजकों ने खैरागढ़ एवं आसपास के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर गौ विज्ञान, पंचगव्य, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का लाभ उठाएं। कार्यक्रम: गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा दिनांक: 07 सितंबर 2026, सोमवार समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्थान: सांस्कृतिक भवन, खैरागढ़, जिला के.सी.जी. (छत्तीसगढ़)

संपर्क:8223800191, 7024834952

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]