[the_ad id="217"]

कल मनाई जाएगी राजा गुरु बालकदास जयंती, पंथी पार्टी एवं समाजसेवी सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

खैरागढ़। सतनाम पंथ के महान संत एवं समाज सुधारक गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र शूरवीर राजा गुरु बालकदास जी की जयंती के अवसर पर खैरागढ़ में रविवार, 6 सितंबर को भव्य जयंती एवं पंथी पार्टी एवं समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दिलीप सिंह मंगल भवन, खैरागढ़ में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोगों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजक समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 12 बजे पंथी पार्टी एवं समाजसेवी सम्मान समारोह से होगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे नगर भ्रमण रैली निकाली जाएगी। रैली में गुरु बालकदास जी की झांकी एवं जैतखाम की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। रैली में डीजे, पंथी नृत्य एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल रहेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि जयंती समारोह में सतनाम समाज के संत, महंत, भंडारी, साटीदार सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, गुरु बालकदास जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया जाएगा। समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की गई है। समिति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजक समिति के अध्यक्ष उमेश कोठले सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply