[the_ad id="217"]

जिला केसीजी पुलिस टीम की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

सरस्वती संकेत समाचार खैरागढ़

✅ जिला केसीजी पुलिस टीम की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

✅ अवैध रूप से गांजा बिक्री करते आरोपी हीरा देवार निवासी खैरागढ़ गिरफ्तार

➡️ आरोपी के कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹12,000/- जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जिला केसीजी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.09.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए पिपरिया बाईपास पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए खैरागढ़ पुलिस टीम द्वारा पिपरिया बाईपास रोड पर दबिश दी गई।

 

दबिश के दौरान आरोपी –

हीरा देवार पिता सतीश देवार, निवासी देवार पारा, खैरागढ़ को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 01 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत ₹12,000/-) विधिवत कार्यवाही उपरांत जब्त किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]