[the_ad id="217"]

खैरागढ़ में ACB की दबिश : रिश्वत लेते पटवारी संघ का अध्यक्ष गिरफ्तार 

खैरागढ़ में ACB की दबिश : रिश्वत लेते पटवारी संघ का अध्यक्ष गिरफ्तार 

सरस्वती संकेत समाचार खैरागढ़ की रिपोर्ट –

खैरागढ़. : जिला मुख्यालय के प्रशासनिक अमला में हड़कंप, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को खैरागढ़ में जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीण के जमीन संबंधी कार्य के एवज मे मांगा था 10,000‌ फिक्स हुआ 9000 में

ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे ने अपने ज़मीन संबंधी कार्य को लेकर कई दिनों से पटवारी धर्मेंद्र कांडे से संपर्क कर रहा था। पटवारी ने काम कराने के एवज में पहले 10 हज़ार रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा 9 हज़ार में फिक्स हुआ। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी।

योजना के तहत आज पीड़ित भागचंद कुर्रे ने अपना बाज़ार के ऊपर स्थित पटवारी कार्यालय में जाकर आरोपी को 9 हज़ार रुपए दिए।

कलेक्ट्रेट आफिस से पटवारी को रिश्वत की राशि सहित किया गिरफतार

रुपए लेने के बाद धर्मेंद्र कांडे कलेक्टर कार्यालय की एक बैठक में चला गया। एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देते हुए कलेक्टर कार्यालय से ही आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार कर लिया।

चौंकाने वाली बात यह है, कि धर्मेंद्र कांडे जिला पटवारी संघ का अध्यक्ष भी है। यानी जो संगठन अपने साथियों को ईमानदारी और पारदर्शिता की सीख देने का दावा करता है। उसका ही मुखिया घूस लेते पकड़ा गया,इस घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र की नीयत पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]