[the_ad id="217"]

खैरागढ़ पुलिस द्वारा ₹4.04 करोड़ नगद एवं वाहन जप्त*

 

⚫ *खैरागढ़ पुलिस द्वारा ₹4.04 करोड़ नगद एवं वाहन जप्त*

⚫ *मामला आयकर विभाग को सौंपा गया**

 

खैरागढ़ थाना पुलिस द्वारा ईतवारी बाज़ार एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन (MH-12 WZ-0696) को रोका गया। वाहन में सवार व्यक्तियों के व्यवहार एवं परिस्थितियों से यह संदेह हुआ कि वे किसी सन्दिग्ध गतिविधि में शामिल है।

 

पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ कि उनके नाम क्रमशः पटेल पारस पिता जयन्तीभाई पटेल (36 वर्ष), निवासी वडोदरा (गुजरात) एवं पटेल अक्षय पिता शैलेशभाई पटेल (30 वर्ष), निवासी पाटन (गुजरात) हैं। मामले की अग्रिम कार्यवाही हेतु मौके पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को गवाह के रूप में बुलाया गया और उनकी उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी के साथ वाहन की विस्तृत तलाशी ली गई।

 

तलाशी के दौरान सीटों के नीचे बने एक गुप्त खांचे( चेम्बर) से ₹4,04,50,000/- (चार करोड़ चार लाख पचास हजार ) नगद बरामद हुआ। वाहन का अनुमानित मूल्य लगभग ₹18 लाख आंका गया है। बरामद नकदी के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर, नकदी एवं वाहन दोनों को BNSS की धारा 106 के अंतर्गत विधिसम्मत तरीके से जप्त किया गया।

 

बरामद नकदी की प्रकृति एवं परिस्थितियों को देखते हुए, कानून के प्रावधानों के अनुसार सम्पूर्ण मामला आयकर विभाग को अग्रेषित किया गया है, ताकि वे संबंधित कर प्रावधानों एवं वित्तीय लेन-देन से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]