[the_ad id="217"]

खैरागढ़ में शुक्रवार रात दो बड़ी घटनाएं, एक की मौत, कई घायल – विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन पहुँचे मौके पर

खैरागढ़ में शुक्रवार रात दो बड़ी घटनाएं, एक की मौत, कई घायल – विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन पहुँचे मौके पर

खैरागढ़ : शुक्रवार रात खैरागढ़ और उसके आसपास के ग्रामीण अंचलों में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक ओर मुस्का गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई वहीं दूसरी ओर संडी गांव में एक तेज रफ्तार कार दुर्घटना ने एक व्यक्ति की जान ले ली। दोनों घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी।
मिली जानकारी के अनुसार मुस्का गांव में किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात लाठी-डंडे और गंभीर मारपीट तक पहुँच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को खैरागढ़ के शासकीय अस्पताल पहुँचाया।

 


वहीं दूसरी बड़ी घटना खैरागढ़ से लगे सड़ी गांव की है जहाँ देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनाओं की जानकारी मिलते ही खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन तत्काल सक्रिय हुए। वे पहले सड़ी गांव पहुँचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। इसके बाद मुस्का गांव के घायलों का हाल जानने शासकीय अस्पताल पहुँचे और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। थाना पहुँचकर उन्होंने दोनों मामलों में निष्पक्ष और त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी से चर्चा की और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की माँग की। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और दोनों घटनाओं की जाँच जारी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]