[the_ad id="217"]

*3 माह के लिए एक मुश्त चावल वितरण हेतु निगरानी दल गठित*

*3 माह के लिए एक मुश्त चावल वितरण हेतु निगरानी दल गठित*

 

खैरागढ़ 29 मई 2025// छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग महानदी भवन, नवा रायपुर के परिपालन में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में माह जून से अगस्त 2025 हेतू सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चावल के 3 माह के लिए 30 मई 2025 तक एकमुश्त भंडारण किए जाने एवं 1 जून 2025 से चावल वितरण हेतु चावल उत्सव का आयोजन किया जाकर लक्षित हितग्राहियो को एकमुश्त चावल वितरण की निगरानी किए जाने के लिए अनुभाग स्तर पर दल का गठन किया। अनुभाग खैरागढ़ के लिए नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू , सदस्य के रूप में सहायक खाद्य अधिकारी श्री संजय कुमार ठाकुर, खाद्य निरीक्षक श्री विनोद सागर, श्री मनीष ध्रुव तथा सहकारिता विभाग की सहकारिता निरक्षक सुश्री अनीता नंदे को बनाया गया है

इसी प्रकार अनुभाग छुईखदान के लिए नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अविनाश ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी

श्री दीपक कुमार, खाद्य निरीक्षक सुश्री डालेश्वरी देवहारे और सहकारिता निरीक्षक श्री अभय कापरे को बनाया गया है। आदेश में कहा गया है कि उक्त दल नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों में वाहनों की व्यवस्था से लेकर दुकान स्तर पर समुचित भंडारण एवं वितरण की दैनिक निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]