[the_ad id="217"]

आत्मनिर्भर खैरागढ़: सेवाभावी संगठनों ने मिलकर लिया सेवा का संकल्प*

*आत्मनिर्भर खैरागढ़: सेवाभावी संगठनों ने मिलकर लिया सेवा का संकल्प*

 

00 जिलाधीश से मिलकर कार्य योजना को अमल में लाने प्रयास 

 

00 जनजागरूकता अभियान चलाकर करेंगे सेवा का कार्य

 

00 प्रशासन के साथ मिलकर काम करने बनी योजना

 

खैरागढ़. आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान के तहत संगीत नगरी खैरागढ़ को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने के लिए एक सकारात्मक पहल शुरू की गई है। आत्मनिर्भर अभियान के तहत संगीत नगरी खैरागढ़ सहित अंचल की विभिन्न सेवाभावी संगठन के प्रतिनिधि सेवा का संकल्प लेकर कार्य करेंगे जिसमें मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण अभियान, पौध संरक्षण अभियान, रक्तदान अभियान, नशामुक्ति अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाए जाएंगे।

 

*सेवाभावी संगठनों से मिलकर बना आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान*

 

पाठकों को बता दे कि लगभग 3 माह पूर्व खैरागढ़ की विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान की योजना बनाई। योजना के तहत पहले विभिन्न सेवाभावी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया गया तदोपरांत सेवाभावियों के बीच विचार संग्रहण अभियान शुरू किया गया जिसके तहत संवाद एवं विचार संग्रहण पत्रक का वितरण किया गया और अभियान के तहत जनसेवा एवं समस्याओं तथा उसके समाधान को लेकर प्राप्त विचारों को संग्रहित किया गया जो अभी भी आत्मनिर्भर अभियान के तहत जारी है।

 

*कलेक्टर से मिला आत्मनिर्भर अभियान का प्रतिनिधिमंडल*

 

विचार संग्रहण के दौरान प्राप्त विषयों को लेकर आत्मनिर्भर अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से भेंट की। अभियान की ओर से अनुराग शाँति तुरे ने आत्मनिर्भर खैरागढ़ की कार्य योजना से जिलाधीश को अवगत कराया। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने अभियान की प्रशंसा करते हुए संयुक्त प्रयास व चरणबद्ध तरीके से सभी विषयों पर जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने की चर्चा करते हुए बताया कि शासन एवं प्रशासन की प्राथमिकता में अभियान के लगभग विषय शामिल है। उन्होंने अभियान को गति प्रदान करने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल एवं सहायक कलेक्टर श्रीमती सुमन राज से अभियान के सदस्यों से सकारात्मक वार्ता कराई वहीं नगर में सुदृढ़ स्वच्छता अभियान को लेकर एसडीएम खैरागढ़ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ को स्वच्छता की दिशा में पहले पहल करते हुए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद अभियान के सदस्यों एवं एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नगर पालिका में महती बैठक हुई है और खैरागढ़ में स्वच्छता अभियान को लेकर चरणबद्ध रूपरेखा तैयार की गई है। वार्ता के दौरान उत्तम कुमार बागड़े, समसुल होदा खान, जहीन खान, मंगल सारथी, दिलीप रजक, डॉ.मकसूद, रुपेश देवांगन, किशोर शर्मा, वंदना टांडेकर, नीलम राजपूत, राजू यदु, संत निषाद, मनोहर सेन, भावेश देवांगन, डॉ.परमेश्वरी टांडिया, डॉ.उमेंद चंदेल, डॉ.मेधावीनी तुरे, अंजली पटेल, खेमपाल वर्मा, मानिक चंद बंजारे, दूर्वासा सिन्हा व अनुराग शाँति तुरे विशेष तौर पर मौजूद थे।

 

*पीएम आवास में वाटर हार्वेस्टिंग नीति लागू करने हुई मांग*

 

अभियान के सदस्यों द्वारा जल संरक्षण को लेकर पीएम आवास योजना एवं शासकीय मद से निर्माणाधीन भवन सहित कृषि भूमि में जल संरक्षण के लिए अनिवार्य रूप से वाटर हार्वेस्टिंग नीति लागू करने की मांग की गई है जिसके लिए आत्मनिर्भर अभियान द्वारा कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है वहीं 6 अन्य समस्याओं एवं मांगों को लेकर कलेक्टर श्री चंद्रावल को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जिले के समस्त आहतायुक्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में साँझा पौधा रोपण कार्यक्रम चलाए जाने, जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने, खैरागढ़ में जिला ग्रंथालय सहित ई.ग्रंथालय की स्थापना करने, जिला मुख्यालय संगीत नगरी खैरागढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों सहित अंतर्राज्यीय मार्गो में अवस्थित प्रवेश द्वार में संगीत नगरी की गरिमा एवं भाव के अनुरूप सौंदर्यीकरण करने, खैरागढ़ नगर पालिका के पिछड़े वार्डों के समुचित विकास के साथ ही राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ गरिमा स्थली अंबेडकर चौक में 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराये जाने की मांग की गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET