[the_ad id="217"]

भाजपा विधायक धर्मजीत बोले शराब दुकान खोलने की मांग जल्द होगी पूरी

सरस्वती संकेत खैरागढ़ –

भाजपा विधायक धर्मजीत बोले शराब दुकान खोलने की मांग जल्द होगी पूरी

छत्तीसगढ़ सरकार लोगों की समस्याएं जानने उसे हल करने और सुझाव को लेकर इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’मना रही है दुसरी तरफ इस ‘सुशासन तिहार’ में आम जनता की कई तरह की रोचक मांगें सामने आ रही हैं इसी कड़ी में बिलासपुर के तखतपुर इलाके में लोगों ने विधायक धर्मजीत सिंह से कोड़ापुरी गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है।

 

उनकी यह डिमांड सुनकर बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, मेरे 22 साल की विधायकी में पहली बार किसी गांव के लोगों ने शराब दुकान खोलने की मांग की है। लेकिन, हम उनकी ये मांग भी पूरी कर रहे हैं। उन्होंने आबकारी विभाग के अफसर से शराब दुकान खोलने की बात कही है।

 

 

बता दे कि राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने प्रदेश भर में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तखतपुर के जरौंधा में आयोजित शिविर में कोड़ापुरी गांव के लोगों ने शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की। इसके लिए बाकायदा उन्होंने आवेदन पत्र भी दिया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]