[the_ad id="217"]

दुर्ग मे दरिंदगी की शिकार मासूम बच्ची, खैरागढ़ में फूटा आक्रोश, गृहमंत्री का किया पुतला दहन,भाजपा राज में माताएं-बहनें व बच्चियां सुरक्षित नहीं- कांग्रेस

दुर्ग में दरिंदगी की शिकार मासूम बच्ची, खैरागढ़ में फूटा आक्रोश, गृहमंत्री का किया पुतला दहन,भाजपा राज में माताएं-बहनें व बच्चियां सुरक्षित नहीं- कांग्रेस

 

खैरागढ़ सरस्वती संकेत –

दुर्ग जिले में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या की वीभत्स घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद प्रदेशभर में आक्रोश का माहौल है। खैरागढ़ में भी कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है।

 

खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन एवं युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र वर्मा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन अम्बेडकर चौक पर आयोजित हुआ, जहां सैकड़ो संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक एकत्र हुए। श्री देवांगन ने इस जघन्य घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा, “नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां पूरा देश बेटियों की पूजा कर रहा था, वहीं दुर्ग में एक चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गम्भीर सवाल खड़ा करती है। भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं।”

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं सरकार की विफलता का प्रतीक हैं और गृहमंत्री विजय शर्मा को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। “अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप कर उन्हें पद से हटाना चाहिए,” उन्होंने जोर देते हुए कहा।

 

कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

 

घटना की निष्पक्ष जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। इस दल की संयोजक बालोद विधायक संगीता सिन्हा होंगी। टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और पीड़ित परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी को सौंपेगी।

 

अम्बेडकर चौक में पुतला दहन

 

प्रदर्शन के दौरान अम्बेडकर चौक पर भाजपा सरकार एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार, मुख्य्मंत्री, गृहमंत्री, मुर्दाबाद के नारे लगाए.

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित मनराखन देवांगन, कांग्रेस नेता विप्लव साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, भूपेंद्र वर्म, महिला जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आरती महोबिया, गैद लाल कुर्रे, भुखन बंजारे, हरजीत सिंह, संदीप सिरमौर, रामकुमार जांगड़े, रविंद्र सिंह गहरवार, महेश यादव, सूर्यकांत यादव, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, शेखर दास शानू, नरेन्द सेन, यतेंद्रजीत सिंह, हेमदास बंजारे, गोपी रजक, उमेश साहू, सूरज देवांगन, विस्वजीत सिंह, सतीश वर्मा, नरेन्द्र टंडन, घनश्याम, गैन्दू, अरथराम मारकंडे, अल्ताफ अली, अजय देवांगन, विनोद सिन्हा, राजेश देवांगन, हरी दर्शन, नरेश सिन्हा, रामचंद्र वर्मा, हंस राज वर्मा, सतीश वर्मा, नगेश्वर बघेल, जयपाल वर्मा, गोविन्द देवांगन सहित सैकड़ो की संख्या मे कोंग्रेसी मौजूद थे.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET
REALTED POST
[the_ad id="242"]