[the_ad id="217"]

वनमंडल खैरागढ़ द्वारा आबंटन राशि के विपरित की गई राशि खर्च:-

वनमंडल खैरागढ़ द्वारा आबंटन राशि के विपरित की गई राशि खर्च:–

खैरागढ़ — शासकीय कार्यालय को अलग-अलग मद के लिए अलग-अलग बजट प्रदान किया जाता है। वन मंडल खैरागढ़ को राष्ट्रीय बांस मिशन (RNBI ) के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 07/08/2024 के पत्र क्रमांक व्यय लेखा 2786 में हाईटेक रोपणी भूलाटोला को 10 लाख रुपए आबंटन की राशि प्रदान किया गया था। जिसमें वन मंडल अधिकारी के द्वारा इस आबंटन राशि को विपरीत 17,48,597 लाख रुपए माह जुलाई 2024 में व्यय कर दिया गया। उसी प्रकार अगस्त 2024 में 995047 रूपए आबंटन के विरुद्ध 2743644 रूपए खर्च किया गया है। राष्ट्रीय बांस मिशन हाईटेक रोहिणी भुलाटोला में प्राक्कलन के अनुसार काम ना हो करके इसमें एसी खरीदा गया है। 638974 रुपए का एक ऐसा मशीन खरीदा गया है जिस मशीन का राष्ट्रीय बांस मिशन में कोई भी काम नहीं है।
वही 12/07/2024 को 171600 रूपए का एसी खरीदा गया है।
इस प्रकार वन मंडल खैरागढ़ द्वारा आवंटन के विपरीत वह आवंटन से पहले राशि को पूरी तरह खर्च कर दिया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]