[the_ad id="217"]

पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में फरार अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर सबर अली साथियों सहित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में फरार अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर सबर अली साथियों सहित गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय गौ तस्करो का हुआ पर्दाफाश, 130 गौ वंश को कत्लखाना जाने से बचाया, केसीजी पुलिस ने

• पशु तस्करो के विरूद्ध पारा 4, 6, 10 8010 कृषक परीक्षण अधि 2024 एवं पशु के प्रति कुरता निवारण अधिनियम 1960 का धारा 11 के तहत कार्यवाही

• विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण में अब तक 07 गौ तस्करों को किया गया है गिरफ्तार

• गौ तस्करी के छ0ग० म०प्र०- महाराष्ट्र लिंक ध्वस्त करने केसीजी पुलिस का लगातार प्रयास जारी।

नाम आरोपी

01. शिव नंदन साहू पिता स्व० खेदू राम साहू उम्र 55 साल साकिन मुढीपार थाना गातापार जिला केसीजी

02. सुन्दर टेकाम पिता पुनीत राम टेकाम उम्र 22 साल निवासी मौहाढार थाना गातापार जिला केसीजी छ०ग०

03. राजेश टेकाम पिता पुनीत टेकाम उम्र 20 साल निवासी मौहाढार थाना गातापार जिला केसीजी ७०ग०

04. सबर अली खान पिता उमर खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं0 19 टिमकीटोला थाना बहेला जिला

बालाघाट (म०प्र०) 05. रूपेश कोठले पिता स्व० शिवप्रसाद उम्र 23 साल साकिन चांदगढी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी छ००

06. रवि बंजारे पिता छेरकू राम बंजारे उम्र 30 साल साकिन चांदगढी थाना खैरागढ जिला केसीजी छ०म०

07. कुवंर दास उर्फ ददु मारकण्डे पिता इंदल लाल मारकण्डे उम्र 27 साल साकिन चांदगढी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी

खैरागढ़ –मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि कैम्प मौहाढ़ार के आगे कुछ दूरी पर कुछ व्यक्ति पैदल मवेशियों को निर्दयता पूर्वक मारपीट करते हुए कत्लखाना ले जा रहे है कि सूचना मिलने पर जिस पर पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्री त्रिलोक बसंल (भापुसे), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय खैरागढ़ गंडई श्री लालचंद मोहले के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी गातापार उनि० मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में हमराह स्टाफ के साथ ग्राम मौहाढार पहुंचे, मवेशियो को डंडे से पिटते हुए ले जा रहे थे दो लोग पुलिस गाडी को देखकर भाग गये एवं एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम शिव नंदन साहू पिता स्व० खेदू राम साहू उम्र 55 साल साकिन मुढीपार थाना गातापार जिला केसीजी का रहने वाला बताया जो ग्राम मुढीपार से मवेशियो को कटेमा की ओर पुनीत टेकाम के दैहान में ले जाना बताया जिसे पुछने पर भागे गये दो व्यक्ति के नाम पुनीत टेकाम के बेटे राजेश टेकाम, सुंदर टेकाम निवासी मौहाढार का होना बताया आरोपियों से गाय 55 नग कीमती 150000 रूपये बछिया 45 नग कीमती 60000 रूपये बछडा 30 नग कीमती 30000 रूपये कुल 130 नग मवेशियो कुल जुमला कीमती 240000 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपीगण राजेश टेकान व संदुर टेकाम का मेमोरेण्डक कथन लिया गया जिन्होने अपने कथन मे उक्त मवेशी को अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर सबर अली के साथ मिलकर तस्करी करना बताया। प्रकरण में आरोपियों त्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से आरोपी शिव नंदन साहू पिता स्व० खेदू राम साहू उम्र 55 साल साकिन मुढीपार थाना गातापार जिला केसीजी व सुन्दर टेकाम पिता पुनीत राम टेकाम उम्र 22 साल, राजेश टेकाम पिता पुनीत टेकाम उम्र 20 साल दोनो निवासी मौहाढार थाना गातापार जिला केसीजी छ0ग0 को दिनांक 03.08.2024 को गिरफ्तार किया गया था। घटना दिनांक से मुख्य आरोपी सबर अली फरार हो गया था जिसका लगातार पतासजी की जा रही थी। आज दिनांक को मुखबीर की सूचना पर आरोपी सबर अली को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर बताया। कि उक्त मवेशीयो को ग्राम चांदगढी निवासी रूपेश कोठले, रवि बंजारे एवं कुंवर दास उर्फ दददू के साथ मिलकर महाराष्ट्र ले जाकर कत्लखाना ले जाने वाले व्यपारी को बेच देते है। प्राप्त रकम को आपस में बांट लेते है। आरोपियों का प्रकरण सलिप्तता पाये जाने पर आज दिनांक 12.10.2024 को विधिवत् 01. सबर अली खान पिता उमर खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं0 19 टिमकीटोला थाना बहेला जिला बालाघाट (म०प्र० 02 रूपेश कोटले पिता स्व० शिवप्रसाद उम्र 23 साल साकिन चांदगढी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी छ0ग0 03 रवि बंजारे पिता छेरकू राम बंजारे उम्र 30 साल साकिन चांदगढी थाना खैरागढ जिला केसीजी छ०ग० 04 कुवंर दास उर्फ ददु मारकण्डे पिता इंदल लाल मारकण्डे उम्र 27 साल साकिन चांदगढी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी छ०ग० का अपराधिक प्रवृत्ति के होने से गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। प्रकरण में आरोपियों के चलअचल सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त कर राजसात कराने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही प्रकरण में मुख्य आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य की संलिप्तता की जांच की जा रही है। प्रकरण में और गिरफ्तारी की संभावना है। गौ तस्करी के छ0ग० म०प्र०- महाराष्ट्र के चैनल तक पहुंच कर गौवंश तस्करी में लिप्त प्रत्येक आरोपियों के गिरफ्तारी सुनिश्चित करने विवेचना की जा रही है। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरी० अनिल शर्मा, उनि० मोरध्वज थाना प्रभारी गातापार, सउनि० टैलेश सिंह, प्र०आर कमलेश श्रीवास्तव, आर० विभाष सिंह, त्रिभुवन यदु एवं सत्यनायारण साहू थाना गातापार से प्र०आर० तेजान सिंह धुव्र, आरक्षक हेमंत साहू, प्रदीप कुमार, कमलेश कार्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET
REALTED POST
[the_ad id="242"]