[the_ad id="217"]

कलेक्टर ने इतवारी बाजार का किया निरीक्षण, साफ-सफाई, ड्रेनेज और यातायात व्यवस्था को सुधारने के दिए निर्देश।

कलेक्टर ने इतवारी बाजार का किया निरीक्षण, साफ-सफाई, ड्रेनेज और यातायात व्यवस्था को सुधारने के दिए निर्देश

कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा ने गुरुवार को इतवारी बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार में साफ-सफाई, ड्रेनेज और यातायात को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने इतवारी बाजार क्षेत्र का पैदल मुआयना किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बाजार स्थल में प्रतिदिन साफ-सफाई करवाने, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके दुकानों के व्यवस्थापन को लेकर भी निर्देश दिए। वही मुख्य मार्ग किनारे लगने वाले ठेले खोमचों को व्यवस्थित करने कहा है। ताकि बाजार चौक में ट्रैफिक के दबाव को कम किया जा सके। इसके अलावा इतवारी बाजार से भारी वाहनों के आवाजाही पर अंकुश लगाते हुए उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किए। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply