[the_ad id="217"]

स्वीप हेतु जागरूक किया और की चन्द्रयान-3 की सफलता की कामना

स्वीप हेतु जागरूक किया और की चन्द्रयान-3 की सफलता की कामना

आयोजन में विशाल गोलाकार आकृति बनाकर दिया सन्देश

खैरागढ़/गंडई, 23 अगस्त 2023/ कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार स्व. श्री देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई में छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ ने स्वीप हेतु जागरूक किया और चन्द्रयान-3 की सफलता की कामना की।

विशाल गोलाकार आकृति बनाकर दिया सन्देश

महाविद्यालय में विशाल गोलाकार मानव आकृति बनाकर स्वीप हेतु युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान चन्द्रयान-3 की सफलता की कामना एवं इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के द्वारा आने वाले विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान हेतु संकल्प पत्र भरवाया गया। जिसमे लगभग 300 सौ महाविद्यालय विद्यार्थियों के द्वारा स्वयं तथा परिवार वाले और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]