[the_ad id="217"]

महिला दिवस पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन 

महिला दिवस पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन 

खैरागढ़,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खैरागढ़ के ढिमरीन कुंआ स्थित अवन्ति विद्या मंदिर प्रांगण में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन एवं सतनाम ब्लड डोनेशन फाउंडेशन राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आसपास के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सम्मान स्वरूप बैग प्रदान किए गए, वहीं सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट भी वितरित किए गए।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि संगठन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन पूरे देश में मानव अधिकार के मुद्दों पर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक विषयों पर अभियान चलाए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में महिला विंग नॉर्थ जोन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष गणेशचंद दुबे, दुर्ग जिलाध्यक्ष सीमा सिंह, माहि जंघेल, आरती यादव, जानवी, मुस्कान प्रिया, सतनाम फाउंडेशन से संदीप सिरमौर (अध्यक्ष), संतोष तोड़े, ज्ञानदास बंजारे (शासकीय अधिवक्ता, खैरागढ़), डॉ. गोपीचंद टंडन (कोषाध्यक्ष, जिला सतनामी सेवा समिति केसीजी), केवल चंदेल (महामंत्री), जेठू मारकंडे, ईश्वर बंजारे, दानेश्वर सिरमौर, अश्वनी जांगड़े, हेम कुमार बंजारे, संजय कुर्रे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]