[the_ad id="217"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर आमनेर नदी में चला सफाई अभियान*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर आमनेर नदी में चला सफाई अभियान*

 

*कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने मिलकर हटाई जलकुंभी*

 

 

खैरागढ़, 05 जून 2025 – विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज खैरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र के शनि मंदिर के पीछे बहने वाली आमनेर नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के नेतृत्व में वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज सिंह राजपूत , जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, नगर पालिका अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

 

सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी में जम रही जलकुंभी और अन्य प्रदूषित सामग्री को हटाकर जल स्रोत को पुनः स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना था। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने सभी से अपील की कि वे अपने आस-पास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे समाज तक पहुँच सके।

 

इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी ने जलकुंभी को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक उपाय करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही, समाजसेवी संगठन ने भी आगामी दिनों में ऐसे सामाजिक कार्यों को और बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनता के सहयोग का आग्रह किया और कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

यह स्वच्छता अभियान खैरागढ़ नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया, जो जल प्रदूषण कम करने और स्थानीय जल स्रोतों को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET