सरस्वती संकेत खैरागढ़ से राजेंद्र सिंह चंदेल की रिपोर्ट
*आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नौकर कर रही नेहा ठाकुर का अंकसूची फर्जी : प्रधानपाठक संतोष देवांगन*
*फर्जी तरीके से नौकरी प्राप्त करने वाली सहायिका को बचाने में जुटा छुईखदान शिक्षा विभाग*
*खैरागढ़ महिला बाल विकास में पैसों के लेनदेन से बांटी जाती है नौकरियां*
खैरागढ़/ खैरागढ़ परियोजना अधिकारी (एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना) खैरागढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंहडबरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में नेहा ठाकुर का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर हुआ था। जिसमें 8वी की फर्जी अंकसूची का सहारा लेकर नौकरी प्राप्त करने की शिकायत जिला कलेक्टर से हुई थी। शिकायत में जांच के लिए खैरागढ़ परियोजना अधिकारी (एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना) को नियुक्त किया गया था। परियोजना अधिकारी द्वारा छुईखदान विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच हेतु पत्र जारी किया गया जिसमें नेहा ठाकुर के 6वी, 7वी, और 8वी की अंकसूची की जांच के लिए नेहा ठाकुर के 8वी में अध्ययन शाला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साल्हेकला के प्रधान पाठक को जांच हेतु नियुक्त किया गया। जिसमें साल्हेकला के प्रधान पाठक ने जांच कर जांच प्रतिवेदन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छुईखदान को सौंपा था। जिसमें बताया गया था कि शाला द्वारा जारी अंक तालिका को परीक्षाफल पंजी में मिलान करने पर अंक तालिका सही है, परीक्षाफल पंजी के अनुसार उक्त छात्रा का रोल नंबर 815 एवं उत्तीर्ण वर्ष 2015-16 अंकित है, चूकीं अंक तालिका बनाते समय तत्कालीन प्रधान पाठक द्वारा लिपिकीय त्रुटि के कारण सत्र 2015-16 के स्थान पर 2014-2015 उल्लेखित हो गया करके जांच प्रतिवेदन बनाया गया जो पूर्ण रूप से असत्य था। जिसको लेकर खबरों के प्रकाशन के बाद साल्हेकला के प्रधान पाठक द्वारा बताया गया कि नेहा ठाकुर जो आठवीं की अंकसूची लगा कर आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नौकरी कर रही है, वह सातवीं की अंकसूची है। 2014 -15 में सातवीं में पास हुई है उसका डाटा मिला है, जबकि 2015- 16 में 8वी पास की है उसका डाटा कही नहीं मिल रहा है, कुल मिलाकर वो सातवीं की अंकसूची को ही 8वी बना कर नौकरी लगी है बताया गया है। जिसके हिसाब से आप अनुमान लगा सकते है, खैरागढ़ परियोजना अधिकारी (एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना) में किस प्रकार से फर्जी तरीके से नौकरी बांटी जा रही है