संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में हुआ उद्देशिका का सामूहिक वाचन
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने दिलाया संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का स्मरण, अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया सहभागिता

खैरागढ़, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को खैरागढ़ कलेक्टोरेट में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की उपस्थिति में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में संविधान की उद्देशिका पढ़कर न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर कलेक्टर चंद्रवाल ने कहा कि संविधान दिवस हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। शासकीय सेवकों को संवैधानिक मूल्यों का पालन अपने कार्यव्यवहार में भी करना चाहिए। आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, उन्हें सरल भाषा में सही जानकारी देना और आवेदनों पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई करना प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है।
