महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर आरती रिंकू महोबिया की दोबारा नियुक्ति, कांग्रेसजनों ने दी बधाई
संगठन ने जताया भरोसा, महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

खैरागढ़। जिला महिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अध्यक्ष पद पर आरती रिंकू महोबिया को दोबारा नियुक्त किया गया है। उन्हें पुनः संगठन की कमान सौंपे जाने से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर जिले के कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनरखन देवांगन, डॉ. श्रुति यशेष सिंह, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मनोहर सेन, पूरन सारथी, जिला सचिव जितेंद्र सिंह गौर, शहर कांग्रेस महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र जीत सिंह ‘छोटू’, नरेंद्र सेन सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
दोबारा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर आरती रिंकू महोबिया ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। जिले में महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आरती रिंकू महोबिया के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ सक्रिय होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
