साखा में मितानिन दीदियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित, सेवा और समर्पण को किया गया नमन
स्वास्थ्य जागरूकता, जनसेवा और मानवता के क्षेत्र में मितानिनों का योगदान अतुलनीय – सरपंच कपिनाथ महोबिया

साखा। ग्राम पंचायत भवन साखा में मितानिन दीदियों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम साखा एवं कोर्राय की मितानिन दीदियों को सम्मानित कर उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों, समर्पण एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मितानिन दीदियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत साखा के सरपंच श्री कपिनाथ महोबिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मितानिन दीदियां ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, जरूरतमंदों को उचित मार्गदर्शन देने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच उनकी सेवाएं सराहनीय हैं।
उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियां पूरी निष्ठा, मेहनत और सेवाभाव के साथ समाज के हित में कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ जनसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। ऐसे सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान साखा एवं कोर्राय की मितानिन दीदियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के माध्यम से उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी मितानिन दीदियों के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण समाज के विकास और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर सरपंच श्री कपिनाथ महोबिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तम वर्मा, उपसरपंच प्रतिनिधि, पंचगण, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी मितानिन दीदियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और इसी तरह निरंतर जनसेवा करते रहने की कामना की गई।
