[the_ad id="217"]

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 22 से 30 मार्च तक

दैनिक सरस्वती संकेत

खैरागढ़

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 22 से 30 मार्च त

स्व. श्री राजू अग्रवाल की स्मृति में वार्षिक श्राद्ध अवसर पर धार्मिक आयोजन

खैरागढ़। नगर में धर्म एवं भक्ति की गूंज एक बार फिर सुनाई देगी। स्वर्गीय श्री राजू अग्रवाल की पावन स्मृति में उनके सुपुत्र इंद्रजीत अग्रवाल द्वारा वार्षिक श्राद्ध अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान दिनांक 22 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि राज राजेश्वरी महामाया देवी की असीम कृपा एवं वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से यह पुण्य कार्य संपन्न हो रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन कथा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचन होंगे, जिससे श्रद्धालुजन धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इस पावन अवसर पर कथा व्यास के रूप में पं. श्री शेष नारायण तिवारी (ग्राम रणवीरपुर, जिला कबीरधाम) श्रीमद् भागवत की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। वहीं परायणकर्ता के रूप में पं. शिवम पाण्डेय अपनी सेवाएं देंगे।

इंद्रजीत अग्रवाल एवं परिवारजनों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें तथा पुण्य लाभ अर्जित करें।

धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET