[the_ad id="217"]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंडई में किया गया गृह संपर्क अभियान,पत्रिका का विमोचन।

सरस्वती संकेत से कृष्ण कुमार सोनी की रिपोर्ट –

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंडई में किया गया गृह संपर्क अभियान,पत्रिका का विमोचन।

गंडई पंडरिया – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंडई में संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित दूसरा कार्यक्रम जिसमें स्वयंसेवक बंधु घर घर जाकर भारत भक्ति जागृत करेंगे ,के तहत केंद्र से आए हुए पत्रिका, भारतमाता के फोटो व पुस्तिका का विमोचन नगर की कुल देवी मां गंगई के प्रांगण में रविवार 09 नवंबर को समय 11 बजे किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को किस प्रकार से घर घर पहुंचकर लोगों से संवाद करना है कि जानकारी दी गई बताया गया कि संघ ने शताब्दी वर्ष में समाज से पंच परिवर्तन कर भारत को विश्व गुरु की ओर अग्रसर करने में सहयोग करने आग्रह किया है बता दे संघ का गृह संपर्क अभियान के तहत 30 नवंबर तक प्रत्येक घर में संघ को पहुंचाने का लक्ष्य है,

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल प्रसाद तिवारी वरिष्ठ स्वयंसेवक गंडई ,अध्यक्षता विभाग संघ चालक राजेश ताम्रकार, खम्हन ताम्रकार,राकेश ठाकुर, अमिलाल शिवहरे खंड संघचालक ,मगन सोनी, नीरज दुबे ,उत्तम सिंह राजपूत , ,बलदाऊ कुमार सोनी, रामा साहू, ओमेश्वर साहू, ज्योति जघेंल, उमा चौबे, निष्कर्ष श्रीवास्तव, रतन खांडे सहित बड़ी संख्या में गंडई,चकनार, बरबसपुर, धोधा पैलिमेटा मंडल के पदाधिकारी स्वम सेवक उपस्थित रहे l

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]