[the_ad id="217"]

सरस्वती संकेत समाचार खैरागढ़ दिनांक – 08/10/2025

▶️ गुम मोबाईल धारको को 3 लाख के 27 से अधिक मोबाईल फोन ढूंढ कर केसीजी पुलिस के द्वारा लौटाया गया।

▶️ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में केसीजी पुलिस टीम द्वारा मोबाईल भेंट कार्यक्रम में किया गया गुम मोबाईल वितरण ।

▶️ दीगर राज्य, दीगर जिला एवं जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित दूरस्थ गांवों से मोबाईल रिकवरी थी चैलेजिंग।

▶️ दीपावली से पहले केसीजी पुलिस के इस प्रयास की लोगो ने की सराहना।

जिला केसीजी पुलिस की सायबर टीम ने बेहतरीन तकनीकी प्रयास से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से ₹3 लाख मूल्य के 27 गुम मोबाइल फोन बरामद किए।जिसे दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित “गुम मोबाइल भेंट कार्यक्रम” में 27 मोबाइलों के वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। जिनकी दिपावली के पहले अपने-अपने मोबाईल को पाकर मन में खुशी और चेहरे खिल उठे।पूर्व में भी दिनांक 02 सितंबर 2025 को गुम हुए 80 मोबाईल की रिकवरी कर मोबाईल स्वामियों को वापस किया गया था।सभी ने केसीजी पुलिस और सायबर टीम के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।जिला

जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा भविष्य में भी इसी तरह गुम मोबाइलों की रिकवरी जारी रहेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]