[the_ad id="217"]

खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री करते पकड़े गए, आरोपी को भेजा गया जेल

सरस्वती संकेत दिनांक : 27.09.2025

???? जिला केसीजी पुलिस टीम की नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।

???? अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी अनिल श्रीवास्तव गिरफ्तार।

???? आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी शराब एवं नगदी ₹400 बरामद।

 

विवरण :

जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.09.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

 

सूचना पर थाना खैरागढ़ की टीम रवाना होकर मौके पर पहुंची। अम्बेडकर नगर, खैरागढ़ में आरोपी के घर के सामने ठेला के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

 

मौके पर आरोपी अनिल श्रीवास्तव पिता स्व. इकबाल श्रीवास्तव, निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड नं. 18, खैरागढ़, जिला केसीजी को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से—

 

15 नग रोमियो देशी मदिरा,

 

12 नग शोले प्लेन देशी मदिरा,

 

07 पौवा गोल्डन गोवा (प्रत्येक 180 एमएल शीलबंद),

कुल 6.120 लीटर शराब (कीमत लगभग ₹2980) एवं नगदी ₹400 बरामद की गई।

 

 

आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने की मांग की गई, किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं कराया गया।

 

आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 453/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]