[the_ad id="217"]

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खैरागढ़ का परचम, रानी राजलक्ष्मी तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खैरागढ़ का परचम, रानी राजलक्ष्मी तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान

 

खैरागढ़,अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का भव्य दसवां वार्षिक अधिवेशन शनिवार, 2 अगस्त को राजधानी जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में शानदार तरीके से संपन्न हुआ। देशभर के 27 राज्यों से आए संगठन के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर) की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि गुरुजी सुशील गोस्वामी, मेजर जनरल अनुज माथुर सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में अधिवेशन की शान बढ़ी।

 

इसी मंच पर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ की बेटी और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग नॉर्थ ज़ोन रानी राजलक्ष्मी तिवारी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता के लिए विशेष राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया। उनके साथ छत्तीसगढ़ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रितु सिंह भी मौजूद रहीं।

 

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गणेश चंद दुबे, विकास शर्मा, रितेश गोयल, निशा अग्रवाल, आरती यादव, माही जंघेल, सीमा सिंह, जयश्री मारुतकर सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्व व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी।

 

रानी राजलक्ष्मी तिवारी ने सम्मान पाकर कहा, “यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि खैरागढ़ और पूरे छत्तीसगढ़ के हर उस व्यक्ति की है, जो समाज में बदलाव की मशाल जलाए हुए है।”

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply