[the_ad id="217"]

भारतीय शिक्षा बोर्ड की बैठक, सभी निजी स्कूल संचालक आमंत्रित

प्रेस विज्ञप्ति

सरस्वती संकेत समाचार दिनांक 27.04.2025

*भारतीय शिक्षाबोर्ड की बैठक*

 

अंग्रेजी शासन काल में मैकाले ने भारत वर्ष की गुरुकुल शिक्षा पद्धति को बदलकर अंग्रेजी शिक्षा पद्धति लागू की, जिससे सनातन धर्म संस्कृति विषयक ज्ञान लुप्त होते गया और परिणाम स्वरूप आजकल बाबू संस्कृति हावी होने लगी

पिछले केंद्रीय सरकार ने शिक्षा पद्धति में आमूलचूल परिवर्तन को महसूस किया और भारतीय शिक्षाबोर्ड का गठन हुआ, जिसमें भारत वर्ष की आत्मा को शिक्षा पद्धति में समावेश करते हुए भारतीय शिक्षाबोर्ड का गठन किया गया, जिसमे अपने देश के नामी गिरामी शिक्षाविदों ने अति महत्वपूर्ण सुधार करने के सुझावों को नई लागू किये जाने वाली शिक्षा पद्धति जिसका नामकरण *भारतीय शिक्षाबोर्ड* सर्वसम्मति से रखा गया, इसका छ्.ग. प्रभारी श्री छबिराम साहू नियुक्त किये गए और संयोग से वे जिला राजनांदगांव के इसी महती कार्य के प्रवास पर हैं वे डोंगरगांव में तारीख 27 अप्रेल की शाम , डोंगरगढ़ में 28 अप्रैल की सुबह 9.00 बजे और राजनांदगांव मुख्यालय में इस विषय में *प्राइमरी/मिडिल/हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी* स्कूलों के संचालको की तारीख 28 अप्रैल 2025 को नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल, बल्देव बाग में स्कूल के संचालक/ प्राचार्य /प्रधान पाठक की सुबह 11.30 बजे एक बैठक लेंगे

इस बैठक में *भारतीय शिक्षाबोर्ड(BSB)* छत्तीसगढ़,

रायपुर के प्रभारी *श्री छबिराम साहू जी* के द्वारा बोर्ड संबंधी जानकारी दी जाएगी।

सभी स्कूल संचालक/प्राचार्य/ प्रधान पाठक सादर आमंत्रित है।

उपरोक्त जानकारी हेमन्त तिवारी जिला प्रभारी,भारत स्वाभिमान न्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply