[the_ad id="217"]

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी, पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी, पदाधिकारियों का हुआ मनोनयनखैरागढ़।

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से खैरागढ़ जिले में नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। संगठन द्वारा भाई मंजीत ठाकुर को जिला संयोजक तथा भाई हमेश यदु एवं भाई राजू उईके को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को यह दायित्व मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ????

इस अवसर पर जिला संयोजक मंजीत ठाकुर ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे निष्ठा, ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके अधिकारों के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करेगा।

– राजेंद्र सिंह चंदेल

प्रधान संपादक

दैनिक सरस्वती संकेत, खैरागढ़

???? 94079 95724

????

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]