[the_ad id="217"]

निजी स्कूल शिक्षकों को जल्द D. L. Ed कराये राज्य सरकार – कृष्ण कुमार सोनी

सरस्वती संकेत समाचार पत्र खैरागढ़ की रिपोर्ट –

निजी स्कूलों के शिक्षकों को मुफ्त डीएल एड कराने की मांग

सिर्फ एक बार NIOS से कराया गया है अभी तक

बहुत से शिक्षक, इंतजार मे

शासन को लिखा पत्र

खैरागढ़ – छ. ग. प्रायवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन रायपुर के प्रदेश सह सचिव एवं छ. ग निजी विद्यालय संघ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला सचिव श्री कृष्ण कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर राज्य मे संचालित निजी स्कूलों मे कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने का आग्रह किया है

श्री सोनी ने अपने पत्र मे लिखा है की राज्य भर मे करीब 7000 निजी स्कूलों मे 105000 के लगभग शिक्षक कार्यरत है उनमे से 45% शिक्षक के पास DEd/BEd की डिग्री नहीं है, ऐसे मे इन छोटे ग्रामीण विद्यालय मे पढ़ाने वाले शिक्षकों को शासन द्वारा निःशुल्क DEd/DlEd/BEd कराया जाना चाहिए, ताकि राज्य की शिक्षा गुणवत्ता मे सुधार हो और राज्य शिक्षा के क्षेत्र मे देश मे नंबर एक की स्थिति प्राप्त करें

अभी केंद्र द्वारा आयोजित परख मे राज्य की स्थिति संतोष जनक नहीं है, स्कूल शिक्षा विभाग अपने स्कूलों मे शिक्षक वेतन, प्रशिक्षण एवं अन्य के नाम कर अरबो रूपये खर्च करती है, लेकिन परिणाम न के बारबार होता है, ऐसे मे उन सब मे निजी स्कूलों को भी शामिल किया जाये, जिससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था मे सुधार हो और परख या अन्य परीक्षा मे राज्य देश मे नंबर एक की स्थिति प्राप्त कर सके

इसके लिए निजी स्कूलों मे कार्यरत शिक्षकों को भो शासकीय शिक्षकों की तरह विभागीय DEd/BEd प्रशिक्षण देना अनिवार्य करते हुए जल्द से जल्द प्रशिक्षण की व्यवस्था शुनिश्चित किये जाना का आग्रह पत्र मे किया है

साथ ही RTE के तहत निजी स्कूलों मे पढ़ रही गरीब एवं वंचित समूह की बच्चियों को सरकारी स्कूलों की तरह साईकिल प्रदान करने का भी निवेदन किया गया है, आखिर बच्चे चाहे निजी स्कूल मे हो या शासकीय स्कूल मे हो तो राज्य के ही बच्चे तो इन बच्चों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों ?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]