ग्राम चिचका में 11 नवंबर को होगा चिचका महोत्सव, डांस प्रतियोगिता का होगा आयोजन
दीपावली मातर के शुभ अवसर पर ग्रामीणों की पहल, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह

खैरागढ़। दीपावली मातर के शुभ अवसर पर ग्राम चिचका में 11 नवंबर बुधवार को एक दिवसीय चिचका महोत्सव एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन के दौरान डांस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली मातर के अवसर पर गांव में उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं एवं कला-संस्कृति प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव की रौनक बढ़ाने की अपील की है।
समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव ग्रामीण एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव बनेगा।





