[the_ad id="217"]

जिला सहकारी बैंक में किसान से लूट का प्रयास विफल

जिला सहकारी बैंक में किसान से लूट का प्रयास विफल

अन्य खातेदारों की सक्रियता से टल गयी बड़ी वारदात

खैरागढ़ । शहर के जिला सहकारी बैंक शाखा में रकम निकालने पहुँचा। किसान वहाँ मौजूद खातेदारों के चलते बड़ी रकम से हाथ धोने से बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बस स्टैंड के पास स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में ग्राम चिचका का किसान महेश धनकर अपनी जमा राशि निकालने पहुँचा था। काऊंटर के पास उन्होंने एक लाख 95 हजार रू निकालने अपना विड्राल जमा कराया। बैंक कैशियर द्वारा काऊंटर में किसान महेश को राशि दिए जाने के बाद बाजू में खड़े अज्ञात शख्स ने उक्त राशि को छीनकर भागने की कोशिश की। लेकिन बैंक में मौजूद अन्य हितग्राहियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए धरपकड़ और हो हल्ला शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी पकड़ाने की डर से छीने पैसे को मौके पर ही छोड़कर बैंक के बाहर खड़ी अपनी बाइक से भाग निकला। हालंकि उठाईगिरी की जानकारी होने के बाद कई लोगों ने सक्रियता दिखाई और आरोपी का पीछा कर उसकी बाईक और आरोपी का फोटो ले लिया। अज्ञात आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक क्रं सीजी 07 एलसी 6796 में राजनांदगांव मार्ग की ओर भाग गया है। मौके पर बैंक पहुँची पुलिस ने इस दौरान पीड़ित से जानकारी लेने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले है। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि आरोपी की तस्वीरें सामने आई है। आरोपी की शिनाख्ती के बाद गिरप्तारी की कार्यवाही होगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]