एक मंडी ऐसा भी
बात है खैरागढ़ ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले बैहाटोला मंडी की जहां के कर्ता धर्ता थान सिंह अपने पद का दुरुपयोग कर आधे रात को कर रहे अवैध धान खरीदी जिसमें किसानों से बड़ी मात्रा में बैहाटोला मंडी के प्रबंधक थान सिंह कर रहे लूट व किसानों से गाली गलौज।
आज दिनांक 3-1-2022 रात 9 बजे के बाद भी थान सिंह के इशारों में हो रही थी बैहाटोला मंडी में धान खरीदी उक्त अवैध धान खरीदी की वीडियो मरूटोला के एक किसान द्वारा बनाई जा रही थी जिसको बैहटोला मंडी में कार्यरत कर्मचारियों व उक्त मंडी के कर्ता धर्ता थान सिंह द्वारा वीडियो बनाने वाले किसान को अभद्रता पूर्वक मां बहन की गन्दी गन्दी गाली गलौज करते हुवे किसान को डारा धमाका कर उसके मोबाइल को जप्त कर लिया गया इस सारी घटना कि वीडियो देवरी के ग्रामीण मुरलीधर वर्मा द्वारा बनाया जा रहा था जिसको भी उक्त मंडी के कर्ताधर्ता थान सिंह व निगरानी समिति के सदस्य नारायण वर्मा द्वारा बल पूर्वक तरीके से मुरलीधर वर्मा के मोबाइल को जप्त कर उसके द्वारा बनाए वीडियो को डिलीट कर दिया गया।
थान सिंह की चर्चा तो अपने पूर्व में भली भाती सुनी ही होगी जब यह पूर्व में आमदनी मंडी में प्रबंधक थे तो आमदनी मंडी में अत्यंत भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगे थे व थान सिंह के विरूद्ध कार्यवाही भी हुई थी जिसमें थान सिंह को पद मुक्त कर दिया गया था, परन्तु 2021-2022 की धान खरीदी में अचानक ही भ्रष्टाचार के दोषी थान सिंह को पुनः कार्य में बैहाटोला मंडी में वापस रख लिया गया। वहीं सूत्रों के अनुसार थान सिंह के तार राजनीति गलियारों में काफी मजबूत दिखाई व सुनाई पड़ते है,,,???? किस नेता के इशारों में चल रही यह सारी धांधली????….
पूर्व में आमदनी मण्डी में भ्रष्टाचार का दोषी थानसिंह अभी भी जमानत पर हैं लेकिन इसके इरादे इतने बुलंद हैं कि ये कानून को अपने जेब में रखता है ऐसा इसका कहना है