[the_ad id="217"]

विशाल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 26 अक्टूबर को विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में दोपहर 2 से 6 बजे के मध्य होगा आयोजित

कॉलेज विद्यार्थियों के द्वारा रंगोली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन एवं नुक्कड़ नाटक आदि का होगा प्रदर्शन

खैरागढ़:- कलेक्ट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2023 को आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम इंदिरा काला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कैंपस 2 के ऑडिटोरियम दोपहर 2 से 6 बजे के मध्य होगा।

जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा रंगोली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक आदि का प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और जिले के समस्त महाविद्यालय खैरागढ़ से रानी रश्मि देवी, कन्या महाविद्यालय, डाइट, शासकीय पॉलीटेक्निक, आईटीआई छुईखदान से अवंती बाई महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, आईटीआई, गंडई से देवी प्रसाद चौबे महाविद्यालय, साल्हेवारा, ठेलकाडीह, जालबांधा और बाजार अतरिया के नवीन महाविद्यालय आदि से छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सहभागिता हेतु प्राचार्य को निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित होंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]