- ओड़ीसी शिक्षक सुशांत दास के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा।

- एनएसयूआई ने कैंपस 2 में किया विरोध प्रदर्शन
- खैरागढ़ : हफ्ते भर के अल्टीमेटम के बावजूद शिक्षक के खिलाफ मंगलवार को एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय का घेराव किया। और जमकर हंगामा मचाया। खैरागढ़ जिला अध्यक्ष सुमित जैन की अगुवाई में सुशांत की बर्खास्तगी की मांग की साथ में पहुंचे छात्रों ने भी शिक्षक सुशांत पर शारीरिक शोषण सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाए। छात्रों ने कहा कि सुशांत इससे पहले भी कई सालों से छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है । प्रताड़ना की वजह से कई छात्रों ने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी है। तो कई छात्रों ने कैरियर खराब होने के भय से मामले का खुलासा नहीं किया। छात्रों ने बताया कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को पूरी तरह से दबाने का प्रयास कर रहा है ।कुलपति से मिलने पहुंचे छात्रों की मुलाकात कुलसचिव प्रोफ़ेसर आईडी तिवारी से हुई छात्रों ने पूरे मामले की शिकायत को कुलसचिव से करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में तिवारी ने कहा कि शिकायत मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी। मामले में एनएसयूआई के खैरागढ़ जिला अध्यक्ष श्री सुमित जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन दोषी सुशांत दास को बचाने का पूरा प्रयास कर रहा है ।यदि दोषी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा।
[the_ad id="217"]
ओड़ीसी शिक्षक सुशांत दास के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा।
[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
BREAKING NEWS
गंडई मे विशाल हिन्दू सम्मेलन 22दिस्मबर को
December 3, 2025
अपनी ही सास का हत्यारा, आरोपी दामाद गिरफ्तार
December 1, 2025
LIVE CRICKET
REALTED POST
रायपुर वन डे, साऊथ अफ्रीका को मिला 359 रनो का विशाल लक्ष्य
December 3, 2025
गंडई मे विशाल हिन्दू सम्मेलन 22दिस्मबर को
December 3, 2025
अपनी ही सास का हत्यारा, आरोपी दामाद गिरफ्तार
December 1, 2025
[the_ad id="242"]
