[the_ad id="217"]

खैरागढ़ की हार से भी सबक नही लिया भाजपा ने केंद्रीय मंत्री की परिचर्चा में वर्ग विशेष के लोगों का ही बोलबाला

केंद्रीय मंत्री की परिचर्चा में वर्ग विशेष के लोगो का ही बोलबाला

पूर्व सांसद के नाम पर गंज चौक के भाजपा नेता ने कार्यक्रम को किया हाइजेक, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

राजनांदगांव । जिन भाजपा नेताओं के कारण भाजपा ने सत्ता गवाई, हाल ही में खैरागढ़ चुनाव बुरी तरह हारे। ऐसे ही भाजपा नेता समय आने पर भाजपा की बागडोर अपने हाथ मे ले रहे हैं। पूर्व सांसद के नाम पर एबिस ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम वर्ग विशेष के इर्दगिर्द सिमट रह गया। जिसके कारण भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी नाराज हैं।
हुआ यूं कि एबिस ग्रीन में केंद्रीय मंत्री की परिचर्चा आयोजित की जानी थी। जिसे पूर्व सांसद देख रहे थे। लेकिन उसका फायदा उठाकर हाल ही में कवर्धा मंत्री की सेवा में लगा एवं कुछ वर्ष पूर्व इस नेता को मंत्री जी ने बड़ा झटका दे चुके हैं। ठेकेदार भाजपा नेता ने कार्यक्रम को हाइजेक कर परिचर्चा में अपने वर्ग विशेष से जुड़े भाजपा नेताओ एवं रिश्तेदारों को गोष्ठी में आमंत्रित कर स्वागत सत्कार कराया और खूब सेल्फी खिंचवाई। भाजपा के इस आयोजन को निजी आयोजन बना दिया। शहर के कुछ पत्रकार केंद्रीय मंत्री का कवरेज करने पहुंचे थे, उन्हें कहा गया कि यह आयोजन प्राइवेट है पत्रकारों को नही बुलाया गया है। जबकि परिचर्चा की सूची में पत्रकारों को भी हिस्सा लेना था, लेकिन ऐसा नही हुआ। इस तरह से इन्ही कथित नेताओ के कारण सत्ता में रहने वाली भाजपा आज सत्ता से बाहर है और जब भी पावर की बात आई , व्यापार में लगे भाजपा के कथित नेता मंच पर आकर धूप में संघर्ष कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET