[the_ad id="217"]

खैरागढ़ उप चुनाव में भारी संख्या में कमल छाप वाली साड़ियां बरामद मोटर साइकिल सवार साड़ियों का बण्डल फेंककर भागे मौके पर पुलिस बल पहुंचा, भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की नारेबाजी

राजनांदगॉव/खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन दिए जाने के आरोप-प्रत्यारोप के बीच आज देर शाम नर्मदा रोड पर रैमड़वा के पास खोंघा में कमल छाप वाली साड़ियों का भारी संख्या में बंडल बरामद किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई मोटर साइकिलो में साड़ियों का बंडल ले जाते हुये युवकों के समूह को देखा तो साड़ियां ले जाने वाले मोटर साइकिल सवारों का पीछा किया। मोटर साइकिल से साड़ियों का बंडल फंेककर वे लोग फरार हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी तो छुईखदान व गंडई थाना के बल के अलावा स्पेशल स्क्वाड पुलिस भी मौके पर पहुंचे। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी तथा भाजपा के खिलाफ नारे बाजी शुरू हो गयी। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह के खिलाफ नारे बाजी कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने प्रलोभन दिए जाने के आरोप लगाये जा रहे थे। इस बीच कमल छाप वाली साड़ियों का बंडल बरामद होने से भारतीय जनता पार्टी आरोपों के घेरे में आ गयी है। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा से कोमल जंघेल प्रत्याशी है। कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उप चुनाव के लिए मतदान दिनांक 12 अप्रैल 2022 को होना है। खैरागढ़ विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले देवव्रत सिंह के असामयिक निधन से विधानसभा उप चुनाव हो रहा है।
Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET