
खैरागढ़ की जनता के आशीर्वाद से 16 अप्रैल को जीत का प्रमाण पत्र मिलेगा 17 अप्रैल को खैरागढ़ जिला बनेगा-यशोदा वर्मा
कोमल जंघेल विधायक रहते खैरागढ़ के जनता के साथ विश्वासघात किया खैरागढ़ को जिला नहीं बनाने प्रयास नही किये
खैरागढ़ की जनता रमन सिंह की तानाशाही को भूली नहीं है गंडई को तहसील बनाने की मांग करने वालो को जेल भेजवाये थे
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि खैरागढ़ की आम जनता के आशीर्वाद से 16 अप्रैल को जीत का प्रमाण पत्र मिलेगा और 17 अप्रैल को खैरागढ़ को जिला बनने का तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। कोमल जंघेल दो बार विधायक थे लेकिन खैरागढ़ को जिला बनाने प्रयास नहीं किए रमन सिंह की तानाशाही को खैरागढ़ की जनता भूली ही नहीं है। गंडई को तहसील बनाने की मांग करने वालों को रमन सिंह ने लाठियों से पीटवाया था और 28 दिन तक जेल में बंद करवाये थे। लेकिन गंडई को तहसील नहीं बनाया।ना ही खैरागढ़ को जिला बनाये।भाजपा खैरागढ़ के विकास के विरोधी रही है रमन सिंह अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए खैरागढ़ के साथ पक्षपात करते रहे हैं।
यशोदा वर्मा ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता हासिल की थी लेकिन साढ़े साल में भी अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए।भाजपा के नेता महंगाई पर चर्चा करने से भाग रहे है।मनमोहन सरकार के दौरान 410रु में मिलने वाला गैस सिलेंडर को मोदी सरकार में गृहणी 1021रु में खरीदने मजबूर है।डॉ रमन सिंह ने भी किसानों को धान की कीमत 2100 रु किविंटल और 300 रु बोनस देने का वादा किया था लेकिन पूरा नही किया। रमन सिंह सरकार ने शिक्षाकर्मियों नर्स बहने पुलिस परिवार के ऊपर लाठीचार्ज करवाये थे।युवाओ के रोजगार को आउटसोर्सिंग से बेचे थे।
यशोदा वर्मा ने कहा कि खैरागढ़ की जनता 15 साल के रमन भाजपा शासन काल के कुशासन की भुक्तभोगी है खैरागढ़ के उपचुनाव में भाजपा को हराकर भाजपा के अहंकार को तोड़ेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चौमुखी विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।