खैरागढ़ ! खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जोगी कांग्रेस अपने ही घर पर परास्त होते नजर आ रहे हैं। एक तरफ खैरागढ़ जोगी कांग्रेस के विधायक दिवंगत देवव्रत सिंह के पत्नी कांग्रेस को सपोर्ट करते हुए टिकट वितरण के पहले काफी दौरा करते हुए देवव्रत सिंह के उपलब्धियों को गिनाया। हालाकी देवव्रत सिंह जोगी कांग्रेस छोड़ कांग्रेस पार्टी की ओर रुख करना चाह रहे थे इस बीच उनका अचानक निधन हो गया। इधर देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ में उपचुनाव संपन्न होने जा रहा है। वही देवव्रत सिंह के बहनोई अंतिम क्षणों में जोगी कांग्रेस का दामन थाम जोगी कांग्रेस से टिकट ले लिया। जहां जोगी कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं के अंदर काफी आक्रोश बना हुआ है। वही जोगी कांग्रेस के टिकट के कई दावेदार कांग्रेस का दामन थाम लिए है। इधर जोगी कांग्रेस पार्टी खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत की दावा कर रही है। बता दें कि उदयपुर,छुईखदान से लेकर साल्हेवारा व बकरकट्टा क्षेत्रों में देवव्रत सिंह का काफी समर्थक रहा है। यही कारण है कि देवव्रत सिंह 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को मात देकर जोगी कांग्रेस का परचम लहराया था। इधर जोगी कांग्रेस की तरफ से उनके बहनोई नरेंद्र सोनी चुनाव मैदान पर उतर चुके हैं और अपने चुनाव बैनर मे देवव्रत सिंह के पोस्टर का इस्तेमाल कर वोट बटोरने में लगे हुए हैं। लेकिन जोगी कांग्रेस के समर्थक ज्यादातर कांग्रेस में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं जोगी कांग्रेस अपने जमीन पर खुद परास्त होते नजर आ रहे हैं। जोगी कांग्रेस के हाथ पैर पूरी तरह से टूटे हुए नजर आ रहे हैं। अभी तक विधानसभा के अंदर जोगी कांग्रेस का कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ है उन्हें पता है कि जोगी कांग्रेस खैरागढ़ के अपने ही जमीन पर उल्टी गिनती शुरू कर दिए हैं।
प्रदेश स्तर के नेता भी खुद सोच में पड़ गए हैं कि हमारी पार्टी का क्या हश्र होगा यही स्थिति रहा तो प्रदेश में भी कुछ समय बाद जोगी कांग्रेस का नामोनिशान भी नहीं रहेगा। धीरे-धीरे जोगी कांग्रेस को कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ना कहीं ना कहीं जोगी कांग्रेस के निष्क्रियता को दर्शाता है। जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी के निधन के बाद स्वर्गीय देवव्रत सिंह स्वयं बयान जारी कर कहा कि मेरा खून कांग्रेस का का है मेरा डीएनए भी कांग्रेस का है, मै कांग्रेस के लिए समर्पण हूं व अब जोगी कांग्रेस अपने अस्तित्व में नहीं रहा आने वाले समय में जोगी कांग्रेस पूरी तरह से विफल नजर आ रही है। इसलिए अब जोगी कांग्रेस में रहने का कोई मतलब ही नहीं है। उक्त बयान मीडिया के सामने देवव्रत सिंह ने खुद सही है।
