अंतरराष्ट्रीय कुडो में सुनील निषाद ने जीता कांस्य पदक, कलेक्टर ने किया सम्मानित
नेशनल कुडो टूर्नामेंट में रोनक सिंह और फेडरेशन कप में आयुष्मान जोशी ने हासिल किया रजत पदक, अन्य खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का गौरव

खैरागढ़, 27 नवंबर। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कुडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। 18वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट में सुनील निषाद ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, नेशनल कुडो टूर्नामेंट में रोनक सिंह और फेडरेशन कप में आयुष्मान जोशी ने रजत पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सुनील निषाद सहित जिले के खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में डॉली यादव, रोशनी प्रजापति और नैंसी जोशी ने भी जिले का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
