ग्राम केसला में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा एवं मातर तिहार

खैरागढ़ ग्राम केसला में दीपावली पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर ग्रामीण मान्यताओं एवं संस्कृति को आगे बढ़ाते हुवे मुख्य रूप से गांव के जो यादव (राउत), ठेठवार और पहटिया समाज के भाई लोग गोवर्धन पूजा किए एवं अपने आराध्य देव (साहडा) देव को पूजे एवं अपने दुमॉल एवं दोहे के साथ राउत नाचा अपने सभी सहपाठियों के साथ थीरके गांव में काफी उल्लास का माहौल रहा अगले दिन मातर यानी गौठान में गौ माता और पशुधन के प्रति सम्मान के रूप में कार्यक्रम रखा जिससे समाज में भाईचारा और एकता बने रहे इसमें छोटे छोटे बच्चे भी राउत के पोशाक में नजर आए जो मन को मोह लिए था इस दिन गांव के (दैहान ) गाय ठहरने का स्थान में बच्चों को खीर खिलाते है एवं अपने आराध्य देव को याद करते है इस त्यौहार पर गांव के लोग भी सम्मिलित होकर प्रसाद और भोजन ग्रहण करते है इस पर्व को मिल जुलकर मनाते हैं और पहटिया समाज राउत नाचा और लाठी प्रदर्शन किए ये उनकी पारंपरिक वेशभूषा रंग-बिरंगी पगड़ी, घुंघरू और लाठियों का प्रदर्शन किए
मातर तिहार हमे सीखाता है कि हमे अपनी संस्कृति परम्परा, गौवंश और सामाजिक एकता का सम्मान करना चाहिए




