प्रांतीय संरक्षक चन्द्रभूषण यदु की उपस्थिति एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय यदु के मार्गदर्शन में ठेठवार समाज की जिला कार्यकारिणी गठित
किशन यदु जिलाध्यक्ष, राजू यादव जिला सचिव और लोमश यदु कोषाध्यक्ष निर्वाचित

खैरागढ़। ठेठवार समाज जिला खैरागढ़ की जिला स्तरीय बैठक रविवार, 1 नवंबर 2026 को आयोजित की गई। प्रांतीय संरक्षक श्री चन्द्रभूषण यदु की उपस्थिति एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री संजय यदु के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में खैरागढ़ राज, पांडादाह राज, गंडई राज, छुईखदान राज एवं ठाकुरटोला राज के सामाजिक पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में किशन यदु, ग्राम पंडरिया को जिलाध्यक्ष, राजू यादव, ग्राम पांडादाह को जिला सचिव, लोमश यदु, ग्राम आमदनी को जिला कोषाध्यक्ष तथा शैलेन्द्र यदु को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के निर्वाचन पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर खैरागढ़ राज अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी बलराम यदु, प्रमोद यदु, बसंत यदु, चन्द्रेश यदु, मानिक लाल यदु, कृष्णकुमार यदु, पवन यदु, होरीलाल यदु, सूरज यदु, शैलेन्द्र यादव, महेंद्र कुमार यादव, पुष्प कुमार यादव, मुजन यादव, भागवत यादव, देवनाथ यदु, हीरा यदु, दशरथ यदु, उमेंद राम यदु, रूपेंद्र यदु एवं कमलेश यदु सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रांतीय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सामाजिकजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी के सहयोग से समाज को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।





