[the_ad id="217"]

श्रुति मंडल के पाक्षिक कार्यक्रम में गूंजी शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां, तबला और गायन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

श्रुति मंडल के पाक्षिक कार्यक्रम में गूंजी शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां, तबला और गायन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पद्मभूषण पं. राजन मिश्र को दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि, फिट इंडिया अभियान के विजेताओं को किया गया सम्मानित

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को श्रुति मंडल समिति के तत्वावधान में पाक्षिक सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम पद्मभूषण पं. राजन मिश्र को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित रहा। इस दौरान कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत तबला त्रयी की प्रस्तुति से हुई। इसमें गौरव पटेल, मयूर विश्वकर्मा एवं विवेक यादव ने तीनताल में पेशकार, कायदा, रेला और टुकड़ों की शानदार प्रस्तुति दी। लहरा पर प्रांजल रावत ने संगत की। वहीं, कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में गायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. लिकेश्वर वर्मा ने राग भीमपलासी में विलंबित एकताल और राग छाया नट में द्रुत ख्याल तीनताल प्रस्तुत कर श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की सुरमयी अनुभूति कराई। हारमोनियम पर जगदेव नेताम, तबले पर डॉ. शिवनारायण मौरे तथा तानपुरा पर नेल्सन डैमारी एवं न्यूजम नर्जरी ने संगत की।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]