📰 दैनिक सरस्वती संकेत
🎓 वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा से सशक्त भविष्य का संकल्
रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में भव्य आयोजन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे मुख्य अतिथि
खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष घम्मन साहू, नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, अयाश सिंह बोनी, रणजीत सिंह, मनजीत सिंह, आलोक श्रीवास, ऋषि सिंह, नीलिमा गोस्वामी, कृष्णा वर्मा, पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक, कांति वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. ओ.पी. गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साखरे सर ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा—
“शिक्षा ही वह आधार है जिससे युवा अपने सपनों को साकार कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”
इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं नाट्य मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएँ एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





