[the_ad id="217"]

केसीजी पुलिस ने 3.957 किलो गांजा किया नष्ट, सात प्रकरणों में हुई थी जब्ती

केसीजी पुलिस ने 3.957 किलो गांजा किया नष्ट, सात प्रकरणों में हुई थी जब्ती

ड्रग डिस्पोजल समिति की मौजूदगी में चिखलदाह स्थित राइस मिल में बॉयलर के माध्यम से कराया गया नष्टीकरण

खैरागढ़। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केसीजी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज सात अलग-अलग प्रकरणों में जब्त 3.957 किलोग्राम गांजे का विधिवत नष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई 27 नवंबर को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के माध्यम से ग्राम चिखलदाह स्थित बीबीसी राइस मिल में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिलों में जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं विधिसम्मत नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति गठित की गई है। समिति ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर सात मामलों में जब्त गांजे के नष्टीकरण के लिए न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त की थी।

इसके बाद समिति के सदस्यों एवं पंचों की उपस्थिति में बीबीसी राइस मिल के बॉयलर के माध्यम से 3.957 किलोग्राम गांजे को जलाकर नष्ट किया गया।

केसीजी पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply