सरस्वती संकेत समाचार
शाला को आकर्षक बनाने एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु बैठक आयोजित

विगत 9अप्रैल को स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी एवं 16 अप्रैल को श्री डॉ मुकुल साव जी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा ली गई मैराथन बैठक में रखी गई l एजेंडा एवं चर्चा को ध्यान में रखते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ कमलेश्वर सिंह ने शिक्षक एवं व्याख्याताओ की बैठक ली l
बैठक में श्री गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 11बिंदुओं पर चर्चा की गई सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि माननीय श्री गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा मंत्री, जिलाधीश श्री इंद्रजित सिंह चंद्रवाल, एवं जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,के मार्गदर्शन में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु ऐसा वातावरण निर्मित करें कि पालक अपने बच्चों को निजी स्कूल के बजाय शासकीय शालाओं में शत प्रतिशत प्रवेश कराने के लिए बाध्य हो l कक्षा 6 वीं, कक्षा 9वीं में शत प्रतिशत नामांकन हो l
बैठक में 2026-2027 की बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने ,प्रतियोगी परीक्षा हेतु बच्चो को प्रेरित करने ,बच्चों को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में दक्षता प्रदान करने, प्रत्येक तीन माह में पालक बालक बैठक आयोजित कर बच्चों की अच्छाई एवं कमी को दूर करने ,पालक और शिक्षक के भी के बीच मधुर संबंध बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने,बच्चों की सर्वांगीण विकास हेतु जैसे वैज्ञानिक, खेल साहित्य सांस्कृतिक,क्रॉफ्ट कला चित्रकला एवं कौशल विकास हेतु गतिविधियां आयोजित करना , शाला में छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार का प्रत्येक शनिवार को आयोजित करना, स्मार्ट क्लास का उपयोग करना तथा AI तकनीक का आवश्यकतानुसार प्रयोग करना ,नवाचार गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा को रुचिकर बनाने हेतु ठोस रणनीति तैयार करने शिक्षकों से अपील की गई l
शनिवार को गतिविधि दिवस घोषित करते हुए बच्चों को हाउस में बाटकर गार्डेनिंग ग्रुप, सफाई ग्रुप बनाने पर जोर दिया गया l शाला के भीतर एवं बाहरी वातावरण को आकषर्क बनाने हेतु पेड़ पौधे फूल रोपित करना ,दीवारों में शैक्षिक चित्रों का आलेखन करना, प्रत्येक बच्चों का व्यक्तिगत प्लान तैयार करना नीट एवं जेई की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल करने प्रेरित करना तथा जिला स्तर के IAS,IPS,IFS अधिकारियों को आमंत्रित कर कैरियर काउंसिलिंग करना आदि पर जोर दिया गया l
मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रत्येक माह छत्तीसगढ़ के किसी दो महापुरुष की जीवनी से बच्चों को अवगत कराना,शाला में प्रतिदिवस लाउडस्पीकर के माध्यम से राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, गुरूवंदना दीप मंत्र सरस्वती वंदना तथा शाम को 4.30बजे राज्यगीत गायत्रीमंत्र तथा शांति पाठ करने की निर्देश से शिक्षकों को अवगत कराया गया l बैठक में कन्या पूर्वमाध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती संगीता सिंह, संकुल समन्वयक श्री राजकुमार वर्मा सहित
समस्त शिक्षक व्याख्याता गणों ने शाला में शिक्षा का बेहतर वातावरण निर्मित करने हेतु संकल्प लिया l सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बैठक सम्पन्न हुआ l



