[the_ad id="217"]

छ ग प्रायवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन रायपुर का चुनाव सम्पन्न खैरागढ़ जिला सचिव कृष्ण कुमार सोनी को बनाया गया प्रदेश सह सचिव

सरस्वती संकेत खैरागढ़ –

05/05/2025

 

 

कृष्ण कुमार सोनी को दी गयी प्रदेश कार्यकारिणी मे स्थान

 

छ ग प्रायवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन रायपुर, करता है राज्य के 6000+ स्कूलों, करीब 50 हजार शिक्षकों एवं 7 लाख स्कूली बच्चों का प्रतिनिधित्व

 

राज्य के प्रत्येक जिले मे है, जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी

 

रायपुर के होटल मोती महल पैलेश मे हुए छ ग प्रायवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन रायपुर के पदाधिकारियों का लोकतांत्रिक तरिके से चुनाव सम्पन्न कराया गया, इसमें 26 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव सहित जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने मतदान मे भाग लिया

 

प्रदेश अध्यक्ष हेतु श्री राजीव गुप्ता जी को सभी ने मिलकर मुख्यचुनाव अधिकारी श्री विजय चोपडा के सामने निर्विरोध निर्वाचित किया

 

इसके पश्चात् श्री गुप्ता जी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 6 उपाध्यक्ष 1 महासचिव 4 सह सचिव व 1 कोषाध्यक्ष बनाया साथ सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव प्रदेश कमेटी मे कार्यकारणी सदस्य होंगे

 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ऊर्जावान सचिव श्री कृष्ण कुमार सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी मे स्थान देते हुए, प्रदेश सह सचिव का पद दिया गया है, इसके लिए श्री सोनी सहित समस्त जिला पदाधिकारी ने प्रदेश कमेटी को धन्यवाद दिया

 

जिलाध्यक्ष श्री राजेंद सिंह चंदेल ने बताया की कृष्ण कुमार सोनी मेरे छोटे भाई ही है, उनको यह पद मिलना हमारे जिले के लिए गौरव की बात है, श्री सोनी बेबाक एवं कानून के जानकार है, हमारी जिला कमेटी मे भी वे जिला सचिव है, हमारा मुख्य उद्देश्य जिला एवं प्रदेश के सभी निजी स्कूलों की रक्षा कराना, शासन की गलत नीतियों का विरोध करना है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET