*1 अक्टूबर के रायपुर राज्यव्यापी जंगी प्रदर्शन की तैयारी को लेकर राज्य कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न*
*खैरागढ़, 29 सितंबर 2026।*
राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के आह्वान पर *1 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में भारतीय मजदूर संघ (BMS) के राज्यव्यापी जंगी प्रदर्शन* का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शन में जिले के कर्मचारियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से *आज 29 सितंबर 2026 को शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, खैरागढ़ में राज्य कर्मचारी संघ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की बैठक आयोजित की गई।*
बैठक में *1 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित राज्यव्यापी जंगी प्रदर्शन* की तैयारियों, कर्मचारियों की सहभागिता तथा रायपुर पहुंचने की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने जिले के समस्त कर्मचारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक में कर्मचारियों एवं पेंशनरों से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इनमें प्रमुख रूप से *छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना, लंबित महंगाई भत्ता (DA/DR) के एरियर्स का भुगतान, चतुर्थ वेतनमान लागू करना, 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को पूर्ण पेंशन का लाभ देना, प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण तथा वेतन विसंगतियों का शीघ्र निराकरण* प्रमुख हैं।
इसके अतिरिक्त *कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, विभिन्न विभागों में पदोन्नति, शिक्षक एल.बी. संवर्ग की नियुक्ति तिथि से सेवाकाल की गणना तथा पंचायत सचिवों का शासकीयकरण* सहित अन्य कर्मचारी हितैषी मांगों को भी प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई।
*बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण :*
*1. मनोहर लाल चंदेल — प्रदेश उपाध्यक्ष*
*2. कृष्ण कुमार वर्मा — जिला उपाध्यक्ष*
*3. कोमल नारायण वर्मा जिला अध्यक्ष*
4.*अनुराग मालवीय —जिला सचिव*
*5. श्री रामेश्वर वर्मा — जिला संयोजक*
*6. अर्जुन लाल वर्मा — जिला सहसंयोजक*
*7. अभिलेख सिंह — अध्यक्ष, लिपिक संघ*
*8. शिवकुमार राठौड़*
*9. चंदन मिंज*
*10. डेनिश साहू*
*11. संतोष कुमार कंवर*
*12. तोपचंद वर्मा*
*13. राज कुमार वर्मा*
*पदाधिकारियों ने जिले के समस्त कर्मचारी साथियों से अपील की कि 1 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचकर BMS के राज्यव्यापी जंगी प्रदर्शन में सहभागिता करें तथा कर्मचारी हितों एवं अधिकारों की आवाज को मजबूती प्रदान करें।*
*— राज्य कर्मचारी संघ*
*जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, छत्तीसगढ़*
