[the_ad id="217"]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड छुईखदान अंतर्गत गंडई में आज मना विजयादशमी उत्सव स्वयंसेवकों ने किए शस्त्र पूजन हुआ पथ संचलन*

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड छुईखदान अंतर्गत गंडई में आज मना विजयादशमी उत्सव स्वयंसेवकों ने किए शस्त्र पूजन हुआ पथ संचलन*


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंडई के स्वयंसेवको द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को पूर्ण गणवेश मे पथ संचलन कर विजयादशमी ,शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया l
संचलन पूरे घोष दल के साथ श्री केशव संयुक्त शाखा श्रीराम मंदिर के सामने पंडरिया से निकल कर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शस्त्र पूजन स्थल गुरुघासीदास मैदान वार्ड क्रमांक 08 पहुंचे ल

 

 

 

संचलन के दौरान रास्ते में समाज के गणमान्य जनों, सनातनी भाइयों ,माता,बहनों के द्वारा संचलन करते स्वयंसेवक बंधुओ पर पुष्पवर्षा कर भारत माता की जय का जय घोष कर स्वयंसेवक बंधुओ का उत्साह वर्धन किया गया , संचलन पश्चात शस्त्र पूजन कार्यक्रम विजयादशमी उत्सव के मुख्य अतिथि श्री पोषण सिंह ठाकुर जी ने अपने उद्बोधन छत्तीसगढ़ी भाषा में देते हुए उपस्थित जनसमुदाय व स्वयंसेवकों से कहा कि संघ के स्थापना अलग अलग जाति बिरादरी में बटे हुए हिन्दू समाज ल एक करके भारत माता ल फिर से विश्व गुरु बनाए बर होए हबे, जम्मो स्वयंसेवक बंधु मन पूरा हिन्दू समाज ल संगठित करबे मेहनत करत रहो,तुहर उत्साह पूर्वक काम करेले बहुत जल्दी माता विश्व गुरु के पद म आसीन होही मोला विश्वास हे l वही मुख्य वक्ता संघ के राजनांदगांव विभाग प्रचारक श्री जितेंद्र जी शर्मा ने कहा एक देशभक्त जो अपने बचपन से ही भारतीय को अंग्रेजों का गुलाम देखा ,उसने तय किया कि हम संगठित होकर आजाद हो सकते है और यदि संगठित रहे तो भविष्य में ऐसी कोई शक्ति नहीं होगी जो हमें परास्त कर सके l उन्होंने संघ स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्राचीन हिन्दू ग्रंथों के कई उदाहरणों के माध्यम से हिन्दू समाज के लोगो से संगठित रहने आवाह्न किया l संघ द्वारा शक्ति पूजन और विजयादशमी उत्सव मनाने के पीछे के कारणों को जन मानस को अपने उद्बोधन में बताया l इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय खंड संघ चालक श्री चंद्रमणि चौबे जी , खंड कार्यवाह विशाल मारूतकर, सह खंड कार्यवाह बलदाऊ कुमार सोनी जिला सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रमेश वर्मा जी ओमेश्वर साहू, जी उत्तम राजपूत जी,पप्पु देवांगन,मगन सोनी , मिथलेश पटेल, नीरज दुबे,सहित संघ व संवैचारिक संगठनों के सैकड़ों स्वयंसेवक बंधुओ के साथ बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के गणमान्य नागरिक गण व माताएं बहने उपस्थित रही l

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]