[the_ad id="217"]

शारदीय नवरात्र में शक्ति की उपासना से जगमगा रहा बस स्टैंड खैरागढ़:-

शारदीय नवरात्र में शक्ति की उपासना से जगमगा रहा बस स्टैंड खैरागढ़:-

खैरागढ़ –शारदीय नवरात्र पर्व पर माता रानी की जयकारे की चहुंओर गुंजायमान हो रही है। खैरागढ़ के बस स्टैंड में मां दुर्गा विराजमान हैं सुबह शाम पूजन आरती पर भारी भीड़ हो रही है। नव दिन उपासक माता रानी के पूजन में लवलीन है ।

 

आयोजक समिति के मंजीत सिंह ने बताया कि हर रात्रि में जस कार्यक्रम आयोजित कर माहौल को रंगीन बनाने में लगे हुए हैं। दुर्गा पंडाल पर संध्याकाल में भक्त गण झांझ मृदंग व मांदर की थाप और सुमधुर आवाज में माता रानी के जसगीत की आवाज से सभी भाव विभोर हो रहे हैं। यहां अभी से नवकन्या पूजन हेतु छोटी छोटी बच्चियों को आमंत्रित कर रहें हैं। नवरात्री करने वाले उपासकों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। इन नौ दिनों में उपवास करने वाले भक्तों की हर मनोकामना को माता रानी मनवांछित फल प्रदान करती हैं।
Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply